Saturday, 31 October 2026

Revision Series

Network Revision Notes

Core concepts and quick-reference summaries

DHCP

Dynamic Host Configuration Protocol

A network management protocol used to automate the process of configuring devices on IP networks.

Static Addressing

Manual configuration per device. Prone to human error, configuration overhead, and IP address conflicts.

Dynamic Addressing

Automated allocation via a centralized server. Leases IPs dynamically and prevents duplicate assignments.

APIPA IP Address

Automatic Private IP Addressing

A fallback mechanism used by operating systems when a DHCP server is unavailable or fails to respond.

  • Address Range: 169.254.0.1 – 169.254.254.254 (Subnet Mask: 255.255.0.0 / /16)
  • Inbuilt Feature: Natively integrated into modern OS environments (Windows, macOS) without requiring manual setup or external services.
Advantages
  • DHCP-like Fallback: Automatically self-assigns an operational IP so local devices can communicate without requiring manual static IP intervention.
  • Reduces Broadcast Waste: Halts infinite DHCP discovery broadcasts across the LAN when the DHCP server is permanently down or unreachable.

Saturday, 7 September 2019

बोरवेल रिचार्जिंग

बैतुल जिले की मुलताई तहसील में स्थित बिरुल बाजार एक बड़ा गाँव है, जिसकी जनसंख्या करीब 6000 से अधिक है। बिरुल बाजार के निवासियो का मुख्य व्यवसाय खेती है । हम कुछ युवा साथियों ने मिलकर रेन वाटर हारवेस्टिंग पर कुछ कार्य सम्पन्न किया है जिसकी जानकारी हम नीचे दे रहे है:
हमने देखा कि गाँव ग्रीष्मकाल में पीने और सिंचाई के पानी की बेहद कमी से जूझ रहा है। किसान पानी की आपूर्ति के लिए हर वर्ष ट्यूबवेल बना रहे हैं, जिससे गांव का जमीनी  वाटर लेवल बहुत ही नीचे करीबन 700 फीट तक चला जा रहा है। गाँव में बोरवेलों की संख्या करीब 3000 से 3500 हो गई है और इनमें से अधिकांश सूखे पड़े है। गर्मियों के दिनों में 8-15 दिन बाद पीने का पानी मिलता हैं । सबसे बड़ी संकट की बात है कि जनवरी माह के आते आते बहुत ही कम कुंओ और ट्यूबवैलों में पानी बचता है।  कुओं में पानी नही होने से पीने के पानी के लिए तक  स्थानीय लोगों को मुसीबत झेलना पड़ता है। इन सब समस्याओं से निपटने के लिए कुछ जल संचयन के छुट मुट प्रयास किए गए लेकिन वे काफी नही थे।हम युवावों ने मिलकर गाँव में जल जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें गांव में निम्नलिखित तरीकों से गांव वालों के बीच  जानकारी का प्रचार और प्रसार किया।
1. लोगो को एक जगह इकट्ठा कर समझाने हेतु एक उपाय योजना बनाई गई जिसमें सबसे पहले गांव के हर घर में लिफाफे में बंद एक पत्र बांटा जो एक सरकारी legal notice की तरह दिखता था। जिसे रात को लोगो के घर मे चोरी छिपे डाल दिया गया। जिससे लोगो मे संशय बना रहे कि आखिर नोटिस भेजा किसने है? जिसमें गाँव में पानी की कमी की भयंकर समस्या की  जानकारी दी, अंत मे लिखा "आपकी अपनी धरती माता" और लोगों को इसके उपर विचार करने के लिए प्रेरित किया।
2. इसके बाद गाँव के प्रमुख स्थान गुजरी चौक में प्रोजेक्टर द्वारा एक पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन देकर सेमिनार का आयोजन किया और लोगों को पुराने दिनों में पानी की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता की याद दिलाकर पानी के वर्तमान स्थिति और जल स्तर को समझाया गया । इसमें बताया गया कि किस तरह पेड़ों को अन्धाधुन तरीके से  काटा गया, कैसे  जलस्तर नीचे जाने से बड़ी-बड़ी आम की अमराईया तथा अधिकतर बड़े पेड़ सूख गए। लोगों को समझाया कि कैसे बारीश के पानी का संचयन कर जमीनी जलस्तर कैसे ऊपर लाया जा सकता है। साथ ही वर्षा जल संचयन के कई सारे तरीके बताएं। गाव में कुछ लोगों ने इसे सफलता पूर्वक अपनाया इसके उपर उनकी फिल्म दिखाई गई।
3. हम युवाओं व गाँव के अन्य उत्साही लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर गांव भर में प्रमुख स्थानों पर बैनर और पोस्टर छाप कर लगाए।
इसके बाद हमने स्वयं गाँव वालों के सामने प्रत्यक्ष उदहारण रखने का निर्णय लिया। चूंकि गाव में सूखे खाली पड़े बोरवेल काफी सारे है इसलिए ग्राम पंचायत के कुछ सूखे खाली बोरवेल रिचार्जिंग हेतु चुने। इसके लिए हमने नदी के पास वाले बोरवेल को चुना जहां पानी की अच्छी आवक होती है।युवा मित्र समुह  रोज सुबह 5:30 बजे नियत स्थान पर जाकर रोज 3 घंटे श्रमदान करते रहे और हमने इस तरह 6 फिट गहरा एक गड्ढा खोद लिया। इसके बाद कार्य बहुत धीमी गति से होने के कारण हमने जिला कलेक्टर से रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए सहायता माँगी। हम युवा मित्रों ने इस विषय पर जो कार्य और  प्रोजेक्ट शुरु किया वह भी बताया। सारी बातें सुनकर कलेक्टर जी ने आवश्यक  मदद करने के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद हमने पंचायत के 10 बोरवेल पर बोरवेल रिचार्जिंग सिस्टम बनाने का कार्य शुरू किया । फलस्वरुप ग्राम पंचायत बिरुल बाजार द्वारा ट्यूबेल के आसपास JCB मशीन  से गड्ढे खोदे गए।  इसमें फिल्टर व्यवस्था के लिए मटेरियल जैसे कि गिट्टी, बजरी तथा रेत आदि कलेक्टर महोदय जी द्वारा उपलब्ध कराई। बोल्डर नही मिल पाने से मित्र इकट्ठा हुए और किसी के खेत से, रोड पर फालतू पड़े हुए तथा लोगों के कुए से निकले पत्थरों को इकट्ठा किया। इस तरह हमने 15 ट्राली से अधिक पत्थर बिने।

इस तरह दस के दसों बोरवेल के रिचार्जिंग सिस्टम का कार्य सम्पन्न किया गया।

फलस्वरुप प्रारंभिक परिणाम आशा के अनुरूप रहे। आरंभिक बारीस के बाद ही कुछ बोरवेल में हैंड पंप द्वारा पानी आना शुरु हो गया। इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप गाँव के कुछ अन्य किसान भी रेन वाटर हारवेस्टिंग के अन्तर्गत बोरवेल रिचार्जिंग सिस्टम अपना रहे है।

Tuesday, 21 August 2018

डंढारे की अमराई (डंढीरे याची अमरई) बिरुल बाजार

अतीत के झरोखे से..

डंढारे की अमराई (डंढीरे याची अमरई) बिरुल बाजार

अतीत के झरोखे से देखे तो बिरूल बाजार के उत्तर दिशा में स्थित  डंढारे की अमराई (आम का बगीचा) एक हरित युग की याद दिलाती है। कुछ पुराने वृद्ध पुरुष इस अमराई से भली भांति परिचित होंगे। पर बिरुल बाजार के आज के युवा इस अमराई से शायद परिचित ना हो। वे अवश्य इस अमराई के बारे मेंं अपने दादा नाना से पूछ सकते है।

आइए जानते है इस अमराई के बारे में।

यह अमराई इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अमराई हुआ करती थी। इसे  डंढारो की अमराई के नाम से जाना जाता था। इसे कोरकू और गवली (आदिवासी लोग) लोगो ने लगाया था उसके बाद यह डंढारो के पास आई। यह करीब 16 एकड़ में फैली हुई थी और इसमें 300 से अधिक पेड़ थे सारे पेड़ कतार से लगाये हुए थे
 इसे सींचने के लिए 6 कुँए थे इससे लगकर और भी अमराइया थी कुल मिलाकर 30 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में ये फैली हुई थी।
इसमे बड़े-बड़े ,ऊंचे-ऊँचे और इतने मोटे पेड़ थे की अगर 3 व्यक्ति एक दूसरे का हाथ पकड़े तो भी एक आम के तने को पूरा नही पकड़ सकते थे (जैसे आपने बाहुबली फ़िल्म में देखे होंगे)  की कई कतारे हुआ करती थी। कहते है दिन में अकेले जाने से लोग डरते थे, क्योंकि यह इतनी घनी हुआ करती थी और इसके एक ओर नदी थी यहाँ पर जंगली जानवर हमेेशा रहते थे। इस अमराई की खास बात यह थी कि इसमें जितने भी आम के पेड़ थे सभी अलग अलग किस्मो के जो आज के दशहरी, हापुस ,लंगड़ा,अल्फ़ांसो जैसे आमो को टक्कर देते थे। इन आमों की अपनी एक खासियत थी इनका 'स्वाद'।

किसी आम का स्वाद नारियल जैसा लगता तो किसी आम का स्वाद शक्कर जितना मिठा। कोई आम अंदर से सिन्दूरी रंग जैसा तो कोई आम एकदम सफेद हुआ करता था।
कोई आम आकार में छोटा तो कोई बहुत अधिक बड़ा, कोई मूसर जैसा आकार में लंबा  तो कोई लड्डू जैसा गोल मटोल।
स्थानीय लोगो ने मराठी में इन आमों के नाम उनके रंग ,आकार और स्वाद के अनुसार रखे थे जो इस प्रकार है;


1.पांढरी गोंगली(सफेद )

2.भदाड्या(चपटा व खट्टा)

3.फोक(लंबा)

4.काट्या(गुठली को काटे)

5.लहान शेंदरीन

6.हडकीन(रस कम लेकीन लंबा)

7.गोड गोंगली(मीठा)

8.साकरिन(छिलको पर शक्कर जैसे धब्बे व मिठा)

9.लाडू (लड्डू की तरह गोल)

10.किडाया फोक(जल्दी सडने वाला)

11.मोठा शेंदऱ्या(रामफल जैसा बडा)

12.येलगुंडी(मरोडदार व आकार मे लंबा)

13.मुसरीन(मुसर जैसा आकार)

14.लसण्या(लहसून जैसी सुगंध)

15.लोदंऱ्या(गाढा रस वाला)

16.झाल(छत्री जैसा फैला हुआ पेड)

17.कारू

18.कार्मग्या(यह आम गाव को दान दिया था मुनादी करने के बाद इसके हिस्से होते थे सारा गाव अपना हिस्सा लेने आता था  करीब 1 लाख आम अकेले इस आम से निकलते थे)

19.खोबऱ्या(नारीयल के तेल जैसा स्वाद)

20.नाकसड्या(उपर से सड जाता था)

21.मूतरांद्या(स्वाद अच्छा नही)

22.आंबिन(दशहरी जैसा लंबा व गुच्छो मे आने वाला)

23.बोंबापाठ(बहुत अधिक खट्टा)

24.बोरीवाला

25.डोबी

26.परश्या

27.गधलाद

28.किडा पड्या

29.खरखऱ्या(खाने के बाद गले मे खरास जैसा लगता था)

30.बोंबल्या

31.चोपड्या

32.रायत्या(अचार बनाने के लिए उपयोग करते थे)

33.तिखाडी

34.कागद्या

35.सेप्या

36.केऱ्या

37.दुद्या

38.मेंगनाथ्या

39.कामऱ्या

40.खवट्या(नाम खवट्या लेकिन खाने में एकदम मीठा)

 41.वारक्या(यह आम काफी बड़ा होता था एक खुड़ी में एक ही आता था)

42.भानामोती

 43.चितरंग सेप्या

 44.अंधाऱ्या

 45.लुहारिन

 46.जोब

 47.बेमल्या

 48.खारकीन

 49.निश्या(यह आम काफी बड़ा था रस निकालने के लिए इसे मसलते नही थे क्यों कि गुठली इतनी छोटी होती थी कि फुट जाता था इसलिए पहले इसके छिलके निकालना होता था)

 50.थारल्या

 51.हजाऱ्या

 52.खोपड्या

_इस सूची में कई नाम है पूरे नाम इस छोटे से लेख में बताना मुश्किल है_

बिरूल बाजार में डंढारों की अमराई का विशेष महत्व था। लेकिन ये बिरुल बाजार की एक अकेली ही अमराई नही हुआ करती थी। ऐसी कई अमराइया बिरुल में थी। रास्तों के दोनों ओर और भी फलो जैसे जाम ,जामुन, गुल्लर इत्यादि के इतने घने और बड़े वृक्ष  हुआ करते थे कि इतनी गर्मी में भी सूर्य की किरणें नीचे नही आती थी,पेड़ो की छाया के निचे से होते हुए भी गाव से नागदेव मंदिर पर पहुचा जा सकता था। यदि कोई व्यक्ति गर्मी में गांव के किसी भी क्षेत्र में घुमने निकल जाये तो रास्ते में ही उसे इतने पके आम(पाड़) मिलते थे कि उसका पेट भर जाए और घर मे भी एक बैग भर के ले आये,अगर बोरंग वाले रास्ते से निकल जाए तो नदी में जगह जगह पर इतने झिरे हुआ करते थे कि पीने के पानी के लिए किसी के कुएं पर जाने की आवश्यकता न पड़े। आम तोड़कर घरों के अंदरुनी कमरों में आमों के ढेरों को सुखी घास-फूस से ढककर पकने के लिए छोड़ दिया जाता था। इस समय स्कूल में अधिकतर बच्चो के शर्ट पैंट पर आम के रस के दागों को देखा जा सकता था, या होटो या गाल पे आम के चिक का रिएक्शन । आम रस और सेवइयाँ के साथ का खाना किसी बड़ी दावत से कम नही माना जाता था। ऐसी दावतें रोज ही होती थी। गुजरी और बुधवार बाजार में इन आमों को बेचने के लिए कई कतारें होती थी। भाव भी इतने सस्ते की १०० आमों का भाव बताया जाता था, जो आज कल्पना से परे है।

समय की विडंबना और दुर्भाग्य कि बात है कि आज ऐसी एक भी अमराई बिरुल बाजार में नही बची। गोभी से मोटी कमाई की लालच में हम अंधाधूंद ट्यूबवेल लगाते गये। परिणाम स्वरुप सारे कुए सुखते गए। जमीनी जल स्तर नीचे जाने से आमों की  अमराइया भी सुखती गई और घने वृक्षों की जगह विरानों ने ले ली। पिछले करीब 25 वर्षों में हमने इन अमराइयों के साथ बहुत कुछ खो दिया। आज बिरुल बाजार में 3000 से अधिक ट्यूबेल है। जलस्तर 800 फ़ीट पर चला गया। ऐसी भीषण परिस्थिति में आज  हम इन अमराइयों की कल्पना कैसे कर सकते है?

उस समय हरिणों के झुंड हमारे खेतो में घूमते थे। यह दृष्य बच्चों और बड़ों के मन में रोमांच पैदा करता था। किसान अपना हल रोककर हरिणों की अठखेलियां देखने लग जाते थे। लेकिन   शिकारियों (पारधी) ने इन सबको मार कर बेच दिया। उन्हें रोकने के जगह हमने उन्हें मारने में सहयोग किया।

आज छोटे छोटे आम जिसे गोंगली कहते है जो पहले पेड़ से अपने आप गिरकर सड़ते थे और इन्हें कोई नही पूछता था, ऐसे गोंगली आम  आज हम ₹30 रुपये किलो खरीदते है। क्या वह  वक्त जब गांव के आसपास अमराई और हरियाली का साम्राज्य था, हम फिर से नही ला सकते? क्या पुनः हम अपने गाँव और  खेतों को वैसा फिर से वैसा हरा भरा नही बना सकते ? क्या हम गांव की सारी दिशाओं में अमराइयों के बागों को पुनः निर्माण नही कर सकते?

बिल्कुल कर सकते है। जरूरत है हमें एकजुट होकर आपसी मतभेद भुलाकर मृदा व जल संधारण पर काम करने की। पेड़ों को लगाने की। एक दूसरे की टांग ना खीचकर एक दूसरे की सहायता करने की। स्वार्थ की राजनीति त्यागकर अपने गाँव से प्यार करने की। ऐसा करने से आपका तो भला होगा ही पर साथ में आपके पड़ोसी और सारे गांव का भला होगा।

 _एक बार जरूर सोचियेगा, सोचियेगा और वक्षारोपन और रेन वाटर हारवेस्टिंग की प्रणाली को जरूर अपनाइयेगा।_

धन्यवाद।

आपका अपना ही,

*अमित कनेरे*
8796962344
बिरुल बाजार

संदर्भ
बिरुल बाजार के कुछ वृद्ध

श्री शिवराम महेंद्रे
श्री माणिकराव जी बारमासे
श्री शंकररावजी डंढारे


© *_अमित कनेरे_*